फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 12 बार गुल हुई बिजली, चंद सेकंड में चला जेनरेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मनमानी पर सीएमएस के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति और डीएम के स्तर से लगाई गई फटकार का पूरा असर गुरुवार को जिला अस्पताल में दिखा।
विज्ञापन

सुबह से शाम तक करीब 12 बार अस्पताल की बत्ती गुल हुई। डीएम की कार्रवाई का इतना असर रहा कि बिजली जाते ही चंद सेकंड में जेनरेटर चला दिया गया।
इससे मरीजों को इलाज के साथ ही जांच कराने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। पंखे चलने के कारण वार्डों और ओपीडी में मरीजों को गर्मी से राहत मिली। कर्मचारियों का कहना है कि गुरुवार को मैडम के व्यवहार में भी बदलाव देखने को मिला है।
जिला अस्पताल का जेनरेटर नहीं चलाया जा रहा था। बिजली की बार-बार ट्रिपिंग के कारण वार्डों और ओपीडी में मरीजों को परेशान होना पड़ता था।
दो मरीजों की जांच करने गत बुधवार को पहुंची डीएम माला श्रीवास्तव ने मनमानी को देखा था। जांच के बाद डीएम ने सीएमएस के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम की कार्रवाई का असर गुरुवार को जिला अस्पताल में दिखा। सुबह साढ़े नौ बजे पहली बार बिजली ट्रिप हुई। बिजली के जाते ही जेनरेटर तुरंत ही चल गया। दिनभर में करीब 12 बार बिजली ट्रिप कर गई। हर बार जेनरेटर चलाया गया। इससे मरीजों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें