फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थौरी के निर्वाचित पंचायत सदस्य बर्खास्त, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। डीह ब्लॉक के थौरी गांव में निर्विरोध निर्वाचित सात ग्राम पंचायत सदस्यों को बर्खास्त करके नए सिरे से चुनाव कराए जाने का आरोप है। शनिवार को ग्रामीणों के साथ ग्राम पंचायत सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम चैंबर के सामने धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बीडीओ डीह, सचिव व अन्य अधिकारियों के खिलाफ नारे लगाते हुए मामले की जांच करवाकर कार्रवाई की मांग की। छह जून से होने वाले थौरी गांव के पंचायत सदस्यों के नामांकन को भी स्थगित करवाने की मांग की। ग्रामीणों को शांत करवाने के लिए एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष मौके पर पहुंचे और ज्ञापन लेकर डीपीआरओ को जांच करवाने के लिए भेज दिया।
शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे डीह ब्लॉक के थौरी गांव के निर्विरोध निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों चंद्रपाल, मो. इरशाद, सावित्री, रानी, दुलारी, आशिकन और द्रोपदी ने आरोप लगाया कि निर्विरोध ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं, बीती 25 मई को शपथ भी ली।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि वर्तमान प्रधान का चाचा और सफाईकर्मी ब्लॉक में काम करता है। ग्राम पंचायत अधिकारी से साठगांठ करके नए सिरे से सदस्य पदों का चुनाव करवाना चाहता है।
आरोप है कि सचिव चंद्रशेखर त्रिपाठी ने सदस्यों द्वारा शपथ न लेने की रिपोर्ट भी बीडीओ को दे दी है। जिसके बाद बीडीओ ने जिला मुख्यालय को नए सिरे से ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनाव करवाने की संस्तुति कर दी है।
प्रदर्शनकारी ग्राम पंचायत सदस्यों ने आरोप लगाया कि साजिश रचकर ग्राम पंचायत सदस्यों को बर्खास्त करके नए सिरे से छह जून से सदस्य पदों का चुनाव करवाने का प्रयास किया जा रहा है। सभी ने प्रदर्शन करके जमकर नारेबाजी की।
बाद में एडीएम ने मौके पर पहुंचकर ज्ञापन लिया और डीपीआरओ को जांच के लिए भेज दिया। एडीएम प्रशासन राम अभिलाष ने बताया कि ज्ञापन लेकर डीपीआरओ को नियमानुसार जांच करवाने के लिए भेज दिया गया है।
उधर, बीडीओ डीह जितेंद्र सिंह का कहना है कि थौरी के सचिव की रिपोर्ट पर ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए दोबारा चुनाव की संस्तुति करके पत्र जिला मुख्यालय को भेजा गया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सीडीओ ने बीडीओ की संस्तुति को आधार माना है। सदस्य पदों पर नए सिरे से चुनाव करवाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें