फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति के फर्राटा भर रहे प्रचार वाहन, अफसर नहीं दे रहे ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना डलमऊ (रायबरेली)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्याशी आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं। एक ओर जहां बिना अनुमति के वाहन फर्राटा भर रहे हैं, वहीं प्रत्याशियों का काफिला इतना ज्यादा रहता है कि जहां जाते हैं वहां भारी भीड़ जमा हो जाती है।
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है, लेकिन सावधानी के लिए न तो मास्क न ही सैनिटाइजर का प्रयोग किया जाता है। अफसर भी इनकी इस मनमानी को नजरअंदाज कर रहे हैं।
डलमऊ तहसील क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य के दावेदारों के साथ सबसे ज्यादा समर्थक घूम रहे हैं। अधिक से अधिक मात्रा में प्रचार वाहन चल रहे हैं। इसके लिए कोई परमिशन नहीं है। लाउडस्पीकर लगाकर काफिले के रूप में प्रचार किया जा रहा है।
इसमें जमकर आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही है। तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर लगाकर प्रचार किया जा रहा है। मानक से अधिक लोग वाहन में बैठकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इसको लेकर मतदाता असमंजस में बने हुए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस संबंध में रिटर्निंग ऑफिसर केके सिंह ने बताया कि किन प्रत्याशियों ने वाहन की परमीशन ली है। इसकी ज्यादा जानकारी एसडीएम के पास से मिलेगी।
वहीं एसडीएम डलमऊ विजय कुमार ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र में यदि कोई प्रचार वाहन बिना अनुमति के प्रचार-प्रसार करता पाया जाएगा, तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें