फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

71 हजार बोर्ड परीक्षार्थियों का तनाव कम करेंगे परामर्शदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 8 मई से शुरू होंगी। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में तनाव रहता है। तरह-तरह के सवाल भी रहते हैं।
विज्ञापन

इसे देखते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जिला स्तर पर हेल्पडेस्क की स्थापना की है। जिसमें परीक्षार्थियों की मदद के लिए चार परामर्शदाता नामित किए गए हैं।
उनके मोबाइल नंबर जारी कर दिए गए हैं ताकि कोई भी परीक्षार्थी अपनी समस्या दूर करा सके। जिले में बनाए गए 105 परीक्षा केंद्रों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 71828 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की वजह से काफी समय तक स्कूल-कालेज बंद रहे। ऑनलाइन पढ़ाई में तमाम परेशानियां आईं। विद्यालय खुले तो भौतिक रूप से कक्षाएं शुरू हुईं तो धीरे-धीरे पढ़ाई पटरी पर लौटी। अब परीक्षा की घड़ी नजदीक आ रही है।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों में तनाव बढ़ता जा रहा है। इसीलिए परामर्शदाता नामित किए गए हैं, जो बोर्ड परीक्षार्थियों के परीक्षा संबंधी तनाव का समाधान करेंगे। सभी परामर्शदाताओं के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं।
नामित परामर्शदाता सुबह 8 से सायं 4 बजे तक छात्र-छात्राओं की परीक्षा संबंधी समस्याओं और जिज्ञासा का समाधान करेंगे। इस सुविधा के बारे में सभी विद्यालयों को अवगत करा दिया गया है, ताकि परीक्षार्थियों को जानकारी दी जा सके।
इन्हें नामित किया गया है परामर्शदाता
नामित किए गए परामर्शदाताओं में शहर के राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रवक्ता अर्चना दिवाकर (मो.नं. 9580889041), राजकीय इंटर कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. दिव्य प्रकाश श्रीवास्तव (मो.नं. 9415952587), इसी कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. हरिओम त्रिपाठी (मो.नं. 9140278277) और गांधी इंटर कॉलेज बछरावां के गिरजेश कुमार मल्ल (मो.नं. 9506605084) शामिल हैं।
इनसेट
यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों की संख्या
कक्षा बालक बालिका कुल
हाईस्कूल 20067 18638 38705
इंटरमीडिएट 16872 16251 33123
बोर्ड परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए चार परामर्शदाताओं को नामित किया गया है, जो सुबह 8 से सायं 4 बजे तक परीक्षार्थियों की परीक्षा संबंधी समस्याओं और जिज्ञासा का समाधान करेंगे।
विज्ञापन

- डॉ. चंद्रशेखर मालवीय, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें