फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडीओ अपने रिश्तेदारों व दोस्तों के यहां होली मिलकर कार से लौट रहे थे, तभी हो गई अनहोनी

विज्ञापन
हादसे में अधेड़ की मौत के बाद रोते प​​रवार के लोग। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात तेज रफ्तार एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार में सवार ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक किशोर घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसा इतना भयंकर था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का मानना है कि वाहन की रफ्तार अधिक होने से हादसा हुुआ।
मिल एरिया थाना क्षेत्र के कल्लू का पुरवा निवासी धर्मेंद्र देव सिंह (50) सरेनी ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे। बुधवार रात धर्मेंद्र मोहल्ले के रहने वाले पान दुकानदार हरीशंकर उर्फ छोटू (45), परिवार के सदस्य मोहित सिंह (15) के साथ जगतपुर में होली मिलने गए थे।
विज्ञापन

रात में सभी जिला मुख्यालय लौट रहे थे। तभी लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवाबगंज के पास इसौर ड्रेन पर बने पुल के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और बीचो-बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में सवार लोगों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में वीडीओ धर्मेंद्र देव सिंह व हरीशंकर की मौत हो गई, जबकि घायल मोहित सिंह को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
वीडीओ की मौत से साथी कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। जगतपुर कोतवाल अजीत कुमार विद्यार्थी का कहना है कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। डिवाइडर से कार के टकराने के कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें