फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 ब्लॉक में प्रमुखों का कार्यकाल खत्म, एसडीएम बने प्रशासक

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। 989 प्रधानों और जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म होने के बाद बुधवार को 18 क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों (ब्लॉक प्रमुखों) का कार्यकाल भी पूरा हो गया।
विज्ञापन

ऑनलाइन भुगतान के लिए प्रमुखों की डीएससी को अनरजिस्टर्ड करने के साथ ही सभी प्रकार के भुगतानों पर रोक लगा दी गई है। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि शासन से निर्देश मिलते ही सभी छह एसडीएम को प्रशासक नियुक्त कर दिया है। एसडीएम को अपने-अपने तहसील क्षेत्रों के ब्लॉकों के काम काज को निपटाएंगे।
प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसंबर और जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल 13 जनवरी को पूरा हो गया था। बुधवार को जिले के सभी 18 ब्लॉकों के ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल भी पूरा हो गया है।
विज्ञापन

शासन की मंशा पर ब्लॉक प्रमुखों की पीएफएमएस से ऑनलाइन भुगतान के लिए बनी डीएससी को अनरजिस्टर्ड कर दिया गया है। जिला निधि से आहरण वितरण के साथ ही प्रमुखों के माध्यम से होने वाले सभी प्रकार के भुगतानों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। शासन के निर्देश पर डीएम वे सभी एसडीएम को प्रशासक नियुक्त कर दिया है।
दिनभर चला भुगतान का प्रयास, सर्वर ने दिया धोखा
कार्यकाल खत्म होने के अंतिम दिन बुधवार को ब्लॉकों में प्रमुखों ने सभी लंबित मामलों में भुगतान करने का प्रयास किया। कई ब्लॉकों में तो सफलता मिल गई, लेकिन कई ब्लॉकों में सर्वर के काम न करने के कारण मंशा पूरी नहीं हो सकी। कई ब्लॉकों में तो कई दिन पहले ही सभी भुगतान कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें