फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने एक करोड़ फर्जी वोट बढ़ाए : राहुल

Thu, 11 Sep 2025 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
ऊंचाहार में बूथ अध्यक्षों के समारोह को संबोधित करते सांसद राहुल गा‍ंधी।
विज्ञापन
रायबरेली। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार शाम ऊंचाहार पहुंचे। वहां बूथ अध्यक्षों से मिलकर लोकसभा चुनाव में भारी मतों के अंतर से जीत दिलाने के लिए धन्यवाद दिया। पंचायत चुनावों के साथ 2027 विधानसभा चुनाव के लिए जोश भरा। इस दौरान उनके निशाने पर चुनाव आयोग रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा वोट चोरी कर चुनाव जीती है। लोकसभा चुनाव के बाद चुनाव आयोग ने देश में एक करोड़ फर्जी वोट बढ़ाए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही कांग्रेस आगे बढ़ रही है। हम आप सभी के बदौलत परिवर्तन करेंगे। एक रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में राहुल गांधी के पहुंचते ही कांग्रेस पदाधिकारियों, प्रदेश सचिव अतुल सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मंच पर पहुंचते ही पूर्व विधायक अजय पाल सिंह ने संविधान की किताब भेंट की।

राहुल गांधी ने अपने वोट चोर गद्दी छोड़ मिशन पर कार्यकर्ताओं में जोश भरा और वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगवाए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और कर्नाटक के विधानसभा चुनाव से चुनाव आयोग की मिलीभगत से भाजपा की वोट चोरी पकड़ी गई है। इस कारण भाजपा परेशान है। कहा कि इस सरकार में संविधान खतरे में है। हमारे अधिकारों को कुचलने की कोशिश की जा रही है। लेकिन हम हर हाल में संविधान की रक्षा करेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी एनटीपीसी परियोजना के वीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां वह रात्रि विश्राम करेंगे। बृहस्पतिवार सुबह वह क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात करेंगे। इस मौके पर अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा, पूर्व विधायक अजयपाल सिंह, जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, प्रदेश सचिव अतुल सिंह, शाजू नकवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें