फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: जिले से होकर गुजरेगी धनबाद की स्पेशल ट्रेन

Thu, 11 Sep 2025 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रेलवे ने नई दिल्ली से धनबाद के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का शेड्यूल तय कर दिया है, जो इस जिले से होकर गुजरेगी। इससे रायबरेली जिले के यात्रियों को भी स्पेशल ट्रेन से सफर करने का लाभ मिल सकेगा। यह ट्रेन सिर्फ एक दिन के लिए ही चलाई जाएगी।
विज्ञापन


स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से 20 सितंबर को रात 10:40 बजे रवाना होगी, जो अगले दिन 21 सितंबर को सुबह 10:23 बजे रायबरेली पहुंचेगी। दो मिनट का स्टॉपेज रहेगा। यह ट्रेन रात 2:20 बजे धनबाद पहुंच जाएगी। रास्ते में यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, भदोही, वाराणसी, सासाराम, गया, कोडरमा, हजारीबाग, पारसनाथ समेत अन्य स्टेशनों से होते हुए दौड़ाई जाएगी।

इस ट्रेन के संचालन का शेड्यूल रेलवे ने अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है। यह ट्रेन नई दिल्ली से धनबाद के लिए सिर्फ एक दिन चलाई जाएगी। धनबाद से नई दिल्ली वापस जाएगी या नहीं, इस बारे में अभी शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि फेस्टिवल स्पेशल के रूप में यह ट्रेन आगे भी दौड़ाई जा सकती है।
विज्ञापन



त्योहारों पर रहेगी भीड़, स्पेशल ट्रेनें भी जरूरी
रायबरेली। दीपावली समेत अन्य प्रमुख त्योहारों पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ रहती है। नियमित ट्रेनों में तो सीटें अभी से फुल हो चुकी हैं। वेटिंग लिस्ट भी इतनी लंबी होती जा रही है कि सीट मिलना संभव नहीं है। ऐसे में स्पेशल ट्रेन चलाया जाना जरूरी है। त्योहारों पर यात्रियों को सुविधा मिल सके, इसके लिए रेलवे हर साल स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान करता है।

कोशिश होती है कि ज्यादा से ज्यादा रूटों पर ट्रेनें दौड़ाई जा सकें। स्पेशल ट्रेनों का संचालन एक से डेढ़ महीने तक किया जाता है, ताकि यात्री त्योहारों पर अपने घर लौट सकें। त्योहार मनाने के बाद नौकरी या कामकाज के सिलसिले में फिर वापस जा सकें। रेलवे ने कुछ स्पेशल ट्रेनें घोषित कर दी हैं, लेकिन अभी रायबरेली जिले से होकर गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनों के चलने का इंतजार किया जा रहा है। वाणिज्य निरीक्षक डीडी शुक्ला का कहना है कि जल्दी ही स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें