फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज थमेगा चुनाव प्रचार, योगी-अखिलेश दिखाएंगे दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। चौथे चरण में 23 फरवरी को होने वाले मतदान के मद्देनजर चुनाव प्रचार सोमवार शाम छह बजे से थम जाएगा। ऐेसे में अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए स्टार प्रचारकों ने पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन

इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ प्रचार थमने से पहले चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी यहां आकर अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित करके चुनावी माहौल बनाएंगे।
जिले की पांच विधानसभा सीटों सदर, हरचंदपुर, ऊंचाहार, सरेनी और बछरावां में 23 फरवरी को मतदान होगा, जबकि सलोन विधानसभा सीट पर 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। चुनाव की तारीख नजदीक आने पर प्रत्याशियों के साथ ही स्टार प्रचारकों ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन

जिले में स्टार प्रचारकों के चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने का सिलसिला लगा है। इसी कड़ी में सोमवार को चुनाव प्रचार थम जाएगा। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सीएम योगी आदित्यनाथ सरेनी और हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभा को संबोधित करके पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का काम करेंगे।
वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुुख्यमंत्री अखिलेश यादव ऊंचाहार विधानसभा के जगतपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करके पार्टी का माहौल बनाने का काम करेंगे। वहीं पुलिस प्रशासन भी चुनाव प्रचार थमने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर और सतर्क हो गया है।
बिना शोर-शराबे के घर-घर प्रचार कर सकेंगे प्रत्याशी
शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी बिना शोरशराबे के घर-घर प्रचार कर सकेंगे। सामान्य और व्यय प्रेक्षक पहले ही जिले पहुुुंच गए हैं और प्रत्याशियों की सभी गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। चुनाव आयोग ने सभी विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर दिशा-निर्देश दिए। साथ ही वोटरों से लोकतंत्र के महापर्व में मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।
आज शाम से बंद हो जाएंगे शराब ठेके
मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले ही शहर में शराब, बीयर व भांग के ठेके बंद कर दिए जाएंगे। सोमवार को शाम छह बजे से ठेके बंद हो जाएंगे, जो बुधवार की शाम छह बजे के बाद ही खोले जाएंगे।
प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी एवं उप आबकारी आयुक्त विजय मिश्रा ने बताया कि चुनाव को लेकर सोमवार शाम छह बजे से शराब की दुकानें बंद कर दी जाएंगी। सभी दुकानदारों को आदेश से अवगत करा दिया गया है। इसके बाद भी दुकानें खुली मिली तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें