फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: धारदार हथियार से हमला कर बुजुर्ग महिला की हत्या

Sat, 25 Apr 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रामप्यारी।  (फाइल फोटो)
विज्ञापन
शिवगढ़। कोड़र गांव की रामप्यारी सिंह (70) की शुक्रवार को धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। उनके सिर के पीछे दो वार किए गए। घर के अंदर उनका शव खून से लथपथ मिला। गांव के ही एक युवक पर हत्या करने का शक है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। एएसपी आलोक सिंह ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
विज्ञापन


रामप्यारी और उनकी बड़ी बहन की शादी एक ही घर में हुई थी। दोनों के पति का निधन हो चुका है, जबकि दोनों के बच्चे गुजरात में रहते हैं। शुक्रवार दोपहर बड़ी बहन किसी काम से घर के बाहर चली गई थीं। उनका बेटा शिवम सिंह गुजरात से गांव आया है, जो दवा लेने बछरावां गया था।

घर में सिर्फ रामप्यारी थीं। शाम करीब पांच बजे बड़ी बहन घर पहुंचीं तो देखा कि रामप्यारी की मौत हो चुकी है। खून से लथपथ उनका शव घर में बोरे में भरा पड़ा है। इस पर उन्होंनेे गुजरात में रहने वाली रामप्यारी की बेटियों को वारदात की सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की।
विज्ञापन


गांव के ही एक युवक पर रामप्यारी की हत्या करने का शक जताया जा रहा है। अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी है। वह घर में चोरी की नियत से घुसा होगा और विरोध करने पर रामप्यारी की हत्या कर दी। हालांकि घटना को लेकर अन्य कई बाहें सामने आ रही हैं।

रामप्यारी की हत्या से बड़ी बहन समेत अन्य परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह का कहना है कि सिर पर धारदार हथियार से प्रहार करके महिला की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें