ऊंचाहार (रायबरेली)। सलोन कोतवाली क्षेत्र के हरवंशपुर मजरे इटैली गांव निवासी रामदीन पटेल (65) कच्ची कोठरी के पास मवेशियों के लिए हरा चारा काट रहा था। अचानक दीवार भरभरा कर गिर गई जिससे वह दीवार के मलबे में दब गया।
परिवारीजनों के शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंचे और मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। सलोन कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने बताया की वृद्ध की दीवार गिरने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।