फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली न मिलने से बंद पड़ीं आठ पंप कैनाल

Sun, 04 Oct 2015 11:09 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जब बिजली रहती भी तो वह गायब रहते हैं। इन पंपों से करीब 400 बीघे भूमि की सिंचाई प्रभावित हो रही है। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे उनमें जबरदस्त आक्रोश है।
विज्ञापन


लघु डाल सिंचाई विभाग की ओर से जिले में महराजगंज तहसील के पस्तौर, सदर तहसील के सोहलिया, चौहनिया, दरीबा, अकबरपुर, रघुनाथपुर और सलोन तहसील के बिजवलिया, फागूपुर में पंप कैनाल बनाए गए हैं।

सभी पंप कैनाल सई नदी से पानी निकालकर छोटी नहरों में डालते हैं। इससे किसान सिंचाई करते हैं। बिजली के अभाव में पंप नहीं चल पा रहे हैं। सबसे खराब हालत सदर तहसील क्षेत्र के रघुनाथपुर पंप कैनाल की है।
विज्ञापन


किसान मुन्ना यादव, गयादीन, रामसजीवन, चंद्रमणि मौर्य आदि ने बताया कि यहां पर तैनात पंप ऑपरेटर और पतरौल आए दिन गायब रहते हैं। शिकायत के बाद भी इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती।

सलोन तहसील  क्षेत्र के फागूपुर में भी बिजली की समस्या से पंप नहीं चल पा रहा है। किसान हुबलाल मौर्या, मो. सकील, महेश विश्वकर्मा ने बताया पानी के अभाव में धान की फसल सूख रही है। शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

विद्युत वितरण खंड प्रथम के एक्सईएन अशोक कुमार का कहना है कि लो-वोल्टेज की समस्या है। जितनी बिजली मिल रही, उसी हिसाब से आपूर्ति की जाती है। लो-वोल्टेज रहने से परेशानी रहती है। उच्चाधिकारियों को सूचित भी किया जाता है।

लघु डाल सिंचाई विभाग के एक्सईएन आरके सिंह का कहना है कि जिले के आठ पंप कैनाल लगे हैं। कोई पांच क्यूसिक का है तो कोई 10 क्यूसिक का। लो-वोल्टेज की समस्या होने के कारण पंप नहीं चल पाते हैं। इसके लिए पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को कई बार पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें