फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच काॅम्प्लेक्स समेत आठ अवैध भवन सील

विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को शहर के दरीबा में अवैध कांप्लेक्स को सील करती आरडीए की टीम। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में मनमाने तरीके से बनवाए गए कांप्लेक्सों की सील तोड़कर बिल्डरों ने भवनों का व्यावसायिक उपयोग शुरू कर दिया। डीएम व उपाध्यक्ष माला श्रीवास्तव के निर्देश पर जांच में सच्चाई सामने आने के बाद सोमवार को पांच कांप्लेक्सों समेत आठ अवैध भवनों को आरडीए के अवर अभियंताओं की टीम ने दोबारा सील कर दिया। दरीबा में कुछ लोगों ने सीलिंग का विरोध किया, लेकिन पुलिस बुलाने की चेतावनी के बाद विरोध करने वाले भाग निकले। सील भवनों को शहर कोतवाली पुलिस की अभिरक्षा में दे दिया गया है। पुलिस को अवैध भवनों में संचालित दुकानों व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद कराने के आदेश दिए गए हैं। इससे बिल्डरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

शहर के कानपुर रोड पर राना नगर स्थित कंचन शुक्ला के कांप्लेक्स को 15 दिसंबर 2015 को सील किया गया था। अब तक सील भवन को वैध नहीं कराया गया। कांप्लेक्स का व्यावसायिक उपयोग शुरू कर दिया गया। नवंबर 2018 में सील दरीबा स्थित सत्यवान व धर्मेंद्र सिंह के भवनों का भी व्यावसायिक उपयोग शुरू कर दिया गया। सुभाष नगर स्थित एक लॉन के सामने भी भवन की सील को तोड़कर काम शुरू करा दिया गया। सोमवार को अवर अभियंता महेंद्र शर्मा, धनेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह और केए रिजवी की टीम ने पहुंचकर भवनों को सील कर दिया। कुछ लोगों ने सीलिंग का विरोध किया, लेकिन पुलिस बुलाने की चेतावनी के बाद लोग मौके से भाग निकले।
इसके अलावा शहर के मधुबन रोड पर पहले से सील सरोज कुमार, सुनील कुमार और जगदीश अग्निहोत्री के भवनों की सील तोड़ दी गई। जांच में मामला पकड़ में आने के बाद आरडीए की टीम ने सोमवार को पहुंचकर तीनों भवनों को सील कर दिया। आरडीए की टीम ने प्रभुटाउन में देवेंद्र द्विवेदी के भवन को भी सील कर दिया। इस भवन को भी पूर्व में सील किया गया था। सोमवार को सील किए गए सभी आठ भवनों को कोतवाली पुलिस की अभिरक्षा में दे दिया गया है। पुलिस को भवनों में संचालित दुकानों और अन्य व्यसायिक प्रतिष्ठानों को बंद कराने के आदेश दिए गए हैं। डीएम व उपाध्यक्ष के गंभीर होने के बाद बिल्डरों में हडक़ंप मच गया है।
विज्ञापन

आरडीए के जेई पर होगी कार्रवाई, सचिव को सौपी जांच
शहर में निरीक्षण के दौरान बिना पार्किंग और पास मैप के विपरीत व्यावसायिक कांप्लेक्स का निर्माण पकडने के बाद डीएम व उपाध्यक्ष माला श्रीवास्तव ने अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई के आदेश हैं। मामले में जांच भी सिटी मजिस्ट्रेट व सचिव पल्लवी मिश्रा को सौप दी है। डीएम ने बताया कि ग्रुप हाउसिंग का मैप पास कराकर कई मंजिला शॉपिंग माल का निर्माण कराया जा रहा है। पार्किंग की व्यवस्था भी नहीं की गई है। मामले में सचिव को जांच दी गई है। जल्द ही अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा।
आठ भवनों को सील कराया गया है। इन भवनों को पूर्व में ही सील कर दिया गया था, लेकिन बिल्डरों ने सील तोड़कर भवनों में व्यावसायिक गतिविधियां शुरू करा दी थीं। कोतवाली पुलिस को पत्र भेजकर व्यावसायिक गतिविधियों को बंद कराने के आदेश दिए गए हैं। -माला श्रीवास्तव, जिलाधिकारी-उपाध्यक्ष, आरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें