फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युग दधीचि देहदान महायज्ञ में एम्स को पहले देह की आहुति मिली

विज्ञापन
कानपुर के मृत व्यवसायी रूप नारायण मेहरोत्रा (फाइल फोटो)। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से करार के बाद युग दधीचि देहदान महायज्ञ के संचालक मनोज सेंगर ने सोमवार को एम्स को पहला मृत देह सौंपा। एमबीबीएस छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के लिए कानपुर के मृत व्यवसायी स्व. रूप नारायण मेहरोत्रा के देह को एम्स तक पहुंचाने के लिए पत्नी अन्नपूर्णा के साथ तीनों बेटियां पूजा, रोली व आरती पहुंचीं। सम्मान के साथ अंतिम विदाई देकर एम्स को पति का देह सौंपने का प्रमाणपत्र पत्नी अन्नपूर्णा ने लिया।
विज्ञापन

युग दधीचि देहदान महायज्ञ से प्रेरित होकर आर्यनगर कानपुर निवासी स्व. रूपनारायण मेहरोत्रा (76) ने वर्ष 2016 में देहदान संकल्प लिया था। पांच जून की शाम निधन होने पर तीनों पुत्रियों रोली, पूजा एवं आरती ने साहस पूर्वक अपने पिता के संकल्प को पूरा करने का निर्णय करके मनोज सेंगर को सूचना दी और अपनी माता अन्नपूर्णा मेहरोत्रा की सहमति से पिता का देहदान किया। स्व. मेहरोत्रा एक व्यवसायी थे और वर्तमान समय में घर पर ही रहते थे।
युग दधीचि देहदान महायज्ञ के संचालक दंपती मनोज सेंगर व माधवी सेंगर भी सोमवार को व्यवसायी के मृत देह के साथ एम्स पहुंचे। उन्होंने बताया कि सोमवार को 241वीं आहुति पूरी हुई। सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल पर तीन देह अयोध्या मेडिकल कॉलेज, दो देह एम्स गोरखपुर को दे चुके हैं। एम्स रायबरेली को पहला मृत देह उपलब्ध कराया है। इस अवसर पर डॉ. कैलाश, डॉ. शुभांगी यादव एवं डॉ. नवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें