फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का फूंका पुतला

Sun, 08 Mar 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में दीवानी कचहरी गेट के पास केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का पुतला फूंकते कांग्रेस जिला म
विज्ञापन
रायबरेली। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग की गई। महिला कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहन कर विरोध जताया और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष शैलजा सिंह के नेतृत्व में शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसी महिलाओं ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का नाम एप्सटीन फाइल में आने पर इस्तीफे की मांग की और पुतला फूंका। बड़ी संख्या में महिलाओं ने काले कपड़े पहनकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

शैलजा सिंह ने कहा कि इस घिनौनी फाइल में मंत्री का नाम आना शर्म की बात है। उन्होंने हरदीप पुरी को तुरंत मंत्री पद से हटाने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में लक्ष्मी सिन्हा, ममता सिंह, रेखा विश्वकर्मा सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं। इसके साथ ही मासिक बैठक में विशेष पुनरीक्षण एसआईआर कार्यक्रम की प्रगति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


ब्लॉकों में मासिक बैठक किए जाने और मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम पर भी विचार हुआ। जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने एसआईआर और मनरेगा बचाओ संग्राम पर आगे की रणनीति साझा की। जिला प्रवक्ता महताब आलम ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग के साथ एसआईआर की प्रगति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें