फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त पदों से 10 गुना ज्यादा आए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में संचालित 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शिक्षिकाओं समेत स्टाफ के 68 रिक्त पदों पर 10 गुना अधिक आवेदनपत्र आए हैं।
विज्ञापन

पिछले महीने रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। अभी इन आवेदन पत्रों को पदवार छांटा जा रहा है, ताकि पता चल सके कि किस पद के लिए कितने आवेदन आए हैं।
जिले में 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं, जहां लगभग 1600 छात्राएं नामांकित हैं। इनमें शिक्षिकाओं के काफी पद खाली हैं तो लेखाकार समेत अन्य रिक्त पदों के लिए भी आवेदन मांगे गए थे।
पूर्णकालिक शिक्षिकाओं के 34 रिक्त पदों में अंग्रेजी के छह, सामाजिक विषय के दो, गणित के 14 एवं विज्ञान विषय के 12 पद शामिल हैं। इसी तरह अंशकालिक शिक्षिकाओं के 16 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

लेखाकार के पांच, सहायक रसोइया के सात, चौकीदार के चार और चपरासी के दो पदों पर भी चयन प्रक्रिया चल रही है। इन सभी रिक्त पदों के लिए 650 से अधिक आवेदन पत्र आए हैं।
हर पद के लिए आवेदन पत्रों को अलग-अलग सूचीबद्ध किया जा रहा है, ताकि प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। पंचायत चुनाव के मतदान के बाद चयन प्रक्रिया में तेजी आएगी।
विद्यालय में सृजित पदों की संख्या
जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) विनय कुमार तिवारी के अनुसार एक कस्तूरबा गांधी विद्यालय में निर्धारित विषयों के अनुरूप पूर्णकालिक शिक्षिकाओं के पांच और अंशकालिक शिक्षिकाओं के तीन पद सृजित हैं। इसी तरह एक लेखाकार, एक मुख्य रसोइया, दो सहायक रसोइया, एक चौकीदार और एक चपरासी की तैनाती होनी चाहिए। सृजित पदों के सापेक्ष 68 पद रिक्त हैं, जिन पर चयन प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश पर जिले में संचालित 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में 68 रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया चल रही है। रिक्त पदों के लिए 650 से अधिक आवेदन आए हैं। चयन प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कराने का प्रयास होगा।
- आनंद प्रकाश शर्मा, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें