फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एक अप्रैल से तय रूट पर चलेंगे ई रिक्शा

Sun, 23 Mar 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और महिला सुरक्षा के मद्देनजर एक अप्रैल से तय रूट पर ही ई रिक्शा चलेंगे। ई रिक्शा का रूट निर्धारित करने के साथ ही कलर कोडिंग की गई है। नियमों के विरुद्ध ई रिक्शा संचालन करने वालों पर कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा के मुताबिक शहर क्षेत्र को छह जोन में बांटकर ई रिक्शा के रूट निर्धारित किए गए हैं। चालकों की स्वेच्छा पर ही रूट निर्धारित किए गए हैं। ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा पर नजर रखी जा सकेगी। शहर में जाम की समस्या से भी लोगों को राहत मिलेगी।

यातायात प्रभारी इंद्रपाल सिंह के मुताबिक करीब छह हजार ई रिक्शा हैं। इसमें 3200 ई रिक्शा के दस्तावेज चेक करके उनके रूट निर्धारित किए गए हैं। जिन ई रिक्शा के दस्तावेज अपूर्ण रहेंगे, उनका संचालन शहर में नहीं हो सकेगा। साथ ही उनका रूट भी निर्धारित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



रूट संख्या रंग ई रिक्शा का प्रस्तावित रूट
1 लाल सिविल लाइन से बस स्टॉप, लालगंज तिराहा से राजघाट तक।
2 काला राजघाट से लालगंज तिराहा, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन से रतापुर चौराहा तक।
3 पीला त्रिपुला से जहानाबाद, बस स्टेशन, लालगंज तिराहा तक।
4 नीला मामा चौराहे से बरगद चौराहा, कलेक्ट्रेट, डिग्री कॉलेज, इंदिरा नगर, पुलिस लाइन चौराहा।
5 सफेद डिग्री कॉलेज से सुपर मार्केट, रेलवे स्टेशन, घंटाघर।
6 हरा सारस चौराहे से घोसियाना, बेलीगंज, मधुबन मॉर्केट, रामकृपाल तिराहा, घंटाघर, जहानाबाद, रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें