फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: क्राॅसिंग पर फाटक से टकराया ई रिक्शा

Sat, 15 Nov 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रेलवे क्रासिंग पर ई-​रिक्शा की टक्कर से टूटा बूम।
विज्ञापन
रायबरेली। नगर की रेलवे क्राॅसिंग 43 /सी पर शुक्रवार की शाम ई रिक्शा के टकराने से फाटक टूट गया। इस कारण करीब 20 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी रही।
विज्ञापन


रेलवे क्राॅसिंग पर बंद करने के लिए इलेक्ट्राॅनिक सिस्टम लगा हुआ है। शुक्रवार शाम इंटरसिटी एक्सप्रेस प्रयागराज संगम से लखनऊ जा रही थी। उसे पास कराने के लिए गेटमैन ने बटन दबाया। सायरन बजा और गेट बंद होने लगा।

तभी एक ई रिक्शा चालक जल्दबाजी में गेट पार करने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान ई रिक्शा फाटक से टकरा गया, जिससे वह टूट गया और ट्रेन का सिग्नल नहीं हो पाया। गेटमैन ने इमरजेंसी गेट बंद किया। क्राॅसिंग बंद हुई लेकिन सिग्नल नहीं हुआ। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे टेक्नीशियन की टीम भी पहुंची और गेट को खोलकर आवागमन बहाल कराया। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गेट टूटने से ट्रेन स्टेशन पर रोकी गई थी। जिसे बाद में गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें