फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान चार लाख रुपये बरामद

Thu, 12 Jan 2017 11:45 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
चार लाख रुपये बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरचंदपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर चेकिंग के दौरान लग्जरी गाड़ियों से चार लाख रुपये बरामद हुए। गाड़ी सवार लोग लखनऊ की तरफ जा रहे थे। गाड़ियों के कागजात मिलने पर वाहन स्वामियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


बरामद रुपये के बारे में कोई सही जानकारी नहीं दे पाने पर रुपये जब्त कर लिए गए। आयकर विभाग के अफसर मामले की जांच कर रहे हैं। एसडीएम सदर शैलेंद्र मिश्रा, सीओ महराजगंज गोपीनाथ सोनी व थानेदार जेपी यादव पुलिस टीम के साथ गुरुवार को लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर प्यारेपुर के पास वाहन चेकिंग लगाए थे।

कानपुर के रहने वाले डॉ. एलएस सलूजा लग्जरी वाहन से रायबरेली की तरफ आ रहे थे। चेकिंग के दौरान उनके पास से 81 हजार 700 रुपये मिले। शिवगढ़ रोड बछरावां निवासी गिरधर अग्रवाल की गाड़ी में भी चेकिंग के दौरान दो लाख आठ हजार रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन


सुल्तानपुर निवासी रविंद्र सिंह की गाड़ी से भी 58 हजार रुपये बरामद हुए। ये लोग भी रायबरेली की तरफ आ रहे थे। लखनऊ के विरामखंड गोमती नगर निवासी प्रकाशचंद्र की गाड़ी से 52 हजार 250 रुपये मिले। कुल चार गाड़ियों से चार लाख से अधिक रुपये बरामद हुए।

एसडीएम सदर शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि पूछताछ के बाद सभी गाड़ियों के कागजात मिलने पर सभी को जाने दिया गया। बरामद रकम के बारे में सही जानकारी नहीं मिलने पर रुपया जब्त कर लिया गया है। आयकर विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें