फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पेड़ से टकराकर डंपर में लगी आग

Wed, 08 Jul 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के ठोकरा गांव के पास जलता डंपर।
विज्ञापन
लालगंज। डलमऊ रोड पर ठुकरा गांव के पास मंगलवार को तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर में आग लग गई। मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


डंपर बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के जोहरापुर गांव निवासी बुद्धिलाल (35) चला रहे थे। वह मौरंग लेकर लालगंज की ओर आ रहे थे। ठुकरा मजरे चांदा टीकर गांव के पास अचानक डंपर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। टक्कर में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं क्लीनर ने भी समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे के तुरंत बाद डंपर में भीषण आग लग गई।

स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक डंपर का अगला हिस्सा जल गया। घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें