फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स के पास दवा दुकान पर छापा, दुकानें बंद कर भागे 14 संचालकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। दवाओं की जांच के लिए ड्रग इंस्पेक्टर शिवेंद्र प्रताप सिंह और सीएफएसओ की टीम ने एम्स के पास दवा दुकानों पर छापा मारा।
विज्ञापन

अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद डीआई ने दवा के मुख्य सप्लायर मिश्रा मेडिकल स्टोर पर दवाओं की जांच की। एक दवा का नमूना भरा।
दवाओं के संबंध में लेखा-जोखा उपलब्ध न करा पाने पर दो दिन में बिल-वाउचर उपलब्ध कराने के आदेश दिए। टीम के पहुंचते ही एम्स के पास स्थित 14 मेडिकल स्टोर संचालक दुकानें बंद कर भाग गए। सभी को नोटिस देकर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी गई है।
लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर मामा चौराहे के पास लाखों रुपये की दवाएं बरामद हुईं थीं। बरामद दवाएं एम्स के आसपास स्थित दवा दुकानों पर बिकती थीं।
अमर उजाला ने 19 अप्रैल के अंक में इसका खुलासा भी किया था। शुक्रवार को डीआई सबसे पहले दवा के मुख्य सप्लायर मिश्रा मेडिकल स्टोर पहुंचे। टीम के पहुंचते ही हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

हाईवे किनारे बरामद दवाओं के संबंध में जांच की। दवाओं से संबंधित बिलों को मांगा, लेकिन मेडिकल स्टोर संचालक अभिलेख उपलब्ध नहीं करा पाया। उसे दो दिन में बिल उपलब्ध कराने के आदेश दिए। टीम ने यहां से एक दवा का नमूना भी सील किया।
टीम की खबर मिलते ही एम्स के पास स्थित मेडिकल स्टोर संचालक अपनी दुकानें बंद करके भाग गए। डीआई ने कृष्णा मेडिकल स्टोर, शकुंतला मेडिकल स्टोर, शुभम मेडिकल स्टोर सहित दवा की 14 दुकानों को चिह्नित करके नोटिस दिया है।
सभी को दुकानें बंद करके भागने के संबंध में जवाब देने के आदेश दिए हैं। जवाब न देने पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा टीम ने शहर स्थित लक्ष्मी फॉर्मा में पहुंचकर चार दवाओं के नमूने सील किए।
विज्ञापन

हाईवे के किनारे बरामद दवाओं के संबंध में एम्स के पास की दवा दुकानों में जांच की गई। मुख्य सप्लायर मिश्रा मेडिकल स्टोर का संचालक अभिलेख नहीं दिखा सका। उसे दो दिन का समय दिया गया है। दुकानें बंद करके भागे 14 मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस दिया है। लक्ष्मी फार्मा से भी चार दवाओं के नमूने भरे गए हैं।
शिवेंद्र प्रताप सिंह, ड्रग इंस्पेक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें