रायबरेली। शहर के अस्पताल चौराहे स्थित दुर्गेश मेडिकल स्टोर के खिलाफ आईजीआरएस के माध्यम से डीएम से शिकायत की गई है। दवा की दुकानों पर नकली दवाएं बेचने के आरोप लगाए गए।
डीएम के आदेश पर ड्रग इंस्पेक्टर शिवेंद्र प्रताप सिंह ने मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर जांच की और दो संदिग्ध दवाओं के नमूने सील करके जांच के लिए भेजा।
ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि दुर्गेश मेडिकल स्टोर के खिलाफ आईजीआरएस पर शिकायत आई थी। दवा की दुकान पर नकली दवाओं की बिक्री के आरोप शिकायत में लगाए गए।
मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर दवाओं की जांच की गई। प्रथम दृष्टया नकली दवाओं की बिक्री से संबंधित शिकायत सही नहीं मिली। दो संदिग्ध दवाओं के नमूने सील करके जांच के लिए भेजा गया है। दवाओं की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।