फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना स्थल के बाहर समर्थकों की उमड़ी भारी भीड़

Sun, 01 Nov 2015 11:56 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यही नहीं भीड़ को देखते हुए दुकानदार भी इसका फायदा उठाने से नहीं चूके। खानपान की सामग्री को अधिक दामों में समर्थकों को थमाई। पूरे दिन गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन


मतगणना की पल-पल की जानकारी के लिए समर्थक उतावले रहे। वैसे तो मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई, लेकिन छह बजे से ही समर्थकों की भीड़ मतगणना स्थल के बाहर जुटने लगी।

सुबह दस बजे तक हर तरफ  समर्थकों की भीड़ ही नजर आ रही थी। मतगणना स्थल के बाहर चाय, पान-पुड़िया और पकौड़ा, टिकिया की दुकानें लगाई गई थी। इन दुकानों पर समर्थकों की भीड़ रही।
विज्ञापन


यही वजह रही कि खानपान की सामग्री कम पड़ गई। दुकानदारों ने भीड़ का फायदा उठाया। चाय छह रुपये से आठ रुपये में बेची। पकौड़ा सात रुपये से आठ रुपये में बेचा।

मतगणना परिणाम जानने के लिए समर्थक उतावले रहे। मोबाइल से फोन करके पल-पल अपने प्रत्याशी के परिणाम की जानकारी करते नजर आए। राजकीय इंटर कॉलेज और ब्लॉक क्षेत्रों में यही नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें