फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरडीए कर्मियों ने की आंदोलन की घोषणा

Wed, 10 Feb 2016 12:11 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कई माह से वेतन न मिलने से नाराज डीआरडीए कर्मचारियों ने मंगलवार को आंदोलन की घोषणा कर दी। विकास भवन परिसर में हुई बैठक में ऑल इंडिया डीआरडीए इंप्लाइज यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसके त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार के असहयोग के कारण डीआरडीए कर्मचारियों को कई माह से वेतन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


इसका खामियाजा कर्मचारियों को भोगना पड़ रहा है। यदि 14 फरवरी तक वेतन नहीं दिया गया तो 15 फरवरी से काली पट्टी बांधकर विरोध शुरू किया जाएगा। मांगे पूरी न होने पर प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि डीआरडीए कर्मियों को राज्य कर्मचारी घोषित करने की प्रक्रिया काफी धीमी चल रही है। देश के कई प्रांतों में डीआरडीए कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया गया है।
विज्ञापन


लेकिन उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों को उनका हक नहीं मिल पा रह है। यूनियन के जिलाध्यक्ष पीसी शुक्ला व महामंत्री संजय कुमार अस्थाना ने कहा कि डीआरडीए कर्मियों की लंबित मांगों को अब तक पूरी नहीं किया गया है।
विज्ञापन


सरकार उपेक्षा करने में जुटी है। सभी ने आरपार की लड़ाई की घोषणा की। बैठक में आरके सिंह, सुनील गुप्ता, जुगुल किशोर, रामलखन आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें