फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले माह से शुरू होगा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन योजना के धरातल पर उतरने का रास्ता साफ हो गया है। योजना शुरू करने से पहले नगर पालिका की ओर से ढाई करोड़ से सफाई उपकरण की खरीददारी कर ली गई है। घर से कूड़ा उठवाने के लिए शहरवासियों को प्रति माह रकम भी चुकानी पड़ेगी। जुलाई में ही टेंडर निकालने की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। विभागीय अफसरों का दावा है कि योजना अगस्त में शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद क्षेत्र के 34 वार्डों में रहने वाली करीब ढाई लाख की आबादी को साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था देने के लिए डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन योजना को लागू करने पर विचार किया गया था। लंबे अरसे से शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन योजना लागू करने का कार्य अधर में था। नगर पालिका परिषद की बोर्ड की बैठक में योजना को जल्द धरातल पर उतारने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई थी। अब जाकर पूरी तरह से इस योजना को लागू किए जाने की मंशा सफल हो पाई है।
नगर पालिका के अधिकारियों के मुताबिक योजना को लागू करने के लिए करीब ढाई करोड़ से कूड़ा ढोने के लिए 30 टाटा टिपर (वाहन) और 40 रिक्शों की खरीददारी की गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले माह से योजना का संचालन कराया जाएगा। योजना को सफल बनाने के लिए शहरवासियों से प्रतिमाह धनराशि भी वसूली जाएगी। दुकानदारों से 100 रुपये, मकान मालिक से 50 रुपये, बारातघर या फिर होटल मालिक से प्रतिमाह पांच हजार रुपये लिए जाएंगेे।
विज्ञापन

दुकानदार, घर मालिक, बारातघर या फिर होटल मालिक की ओर से कूड़ा पास में ही रखवा दिया जाएगा। नगर पालिका की टीम वाहनों के साथ मौके पर पहुंचेगी और कूड़ा लेकर उसे निस्तारण प्लांट जैतपुर पहुंचाएगी। कूड़ा फेंकने के लिए लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इसके साथ ही वार्ड में गंदगी भी नहीं फैलेगी। शहर साफ-सुथरा बनेगा।
योजना के तहत कूड़ा ढोने के लिए जिन वाहनों की खरीददारी की गई है, उनमें कूड़ा रखने की खास व्यवस्था है। नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक आशुतोष सिंह के मुताबिक वाहन में गीला और सूखा कूड़ा रखने के लिए अलग-अलग व्यवस्था है ताकि कूड़ा वाहन पर लादते समय किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।
नगर पालिका परिषद के ईओ बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। डोर-टू-डोर कूूड़ा कलेक्शन योजना को लागू करने के लिए वाहनों की खरीददारी कर ली गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर अगस्त में यह योजना शुरू कराई जाएगी। योजना को सफल बनाने में जनता का भी सहयोग लिया जाएगा। योजना के लागू होने के बाद लोगों को और अच्छी साफ-सफाई व्यवस्था देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें