रायबरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से दो दिवसीय खेलकूद का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। उनके बच्चों ने भी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। पहले दिन शतरंज, कैरम और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं एसजेएस पब्लिक स्कूल परिसर में कराई गईं।
अंडर-10 आयु वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में अरनव सिंह ने पहला व अर्चिता दीक्षित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दूसरे वर्ग में 40 साल से अधिक आयु के पुरुषों ने भाग लिया। इसमें डॉ. अरशद प्रथम, डॉ. उज्जवल द्वितीय, डॉ. आशीष तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में डॉ. अजय को पहला स्थान मिला। महिला वर्ग में सुष्मिता ने प्रथम, विमुक्ति सिंह ने द्वितीय स्थान बनाया। कैरम प्रतियोगिता में डॉ. आशीष एवं डॉ. अजय ने प्रथम स्थान, डॉ. पवन एवं डॉ. उज्जवल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
दूसरे दिन टेबल टेनिस प्रतियोगिता रायबरेली क्लब में हुई। पुरुष वर्ग में डॉ. उज्जवल ने प्रथम, डॉ. अपूर्व ने द्वितीय, डॉ. अजय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-15 बालक वर्ग में सार्थक दीक्षित प्रथम, अनिरुद्ध मौर्य द्वितीय रहे। कार्तिकेय आहूजा को सहभागिता पुरस्कार मिला। अंडर-15 बालिका वर्ग में श्रीजा जायसवाल प्रथम, मुस्कान आहूजा द्वितीय, अनिका शर्मा तृतीय रही। ऐश्वर्या सिंह को सहभागिता पुरस्कार मिला।
वहीं महिला वर्ग में निधि शर्मा प्रथम, डॉ. राखी द्वितीय रही। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर डॉ. बृजेश बहादुर सिंह, डॉ. ओमिका चौहान, डॉ. मनीष त्रिवेदी, डॉ. अजय श्रीवास्तव, डॉ. गीता शर्मा, डॉ. अनुपम दीक्षित, डॉ. अनिल आहूजा, डॉ. पवन सिंह, डॉ. उज्जवल श्रीवास्तव, डॉ. आशीष पांडेय व डॉ. डीआर मौर्य आदि उपस्थित रहे।