फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच फैक्टरी देखने आएंगे बांग्लादेश के रेलमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लालगंज स्थित माडर्न कोच फैक्टरी देखने बांग्लादेश के रेलमंत्री 30 मई को आएंगे। करीब तीन घंटे के प्रस्तावित कार्यक्रम में कोच फैक्टरी में ही अधिकारियों के साथ उनकी बैठक भी होगी। जिसमें कोच निर्यात को लेकर चर्चा होने की संभावना है। कार्यक्रम को देखते हुए रायबरेली समेत आसपास के सभी रेलवे स्टेशनों को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन

बांग्लादेश के रेलमंत्री का भारत में एक हफ्ते का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान रायबरेली आने की भी सूचना है। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सतर्कता बरतते हुए लखनऊ से लेकर बनारस तक सभी रेलवे स्टेशनों को एलर्ट कर दिया गया है। माना जा रहा है कि बांग्लादेश के रेलमंत्री का कार्यक्रम आधिकारिक रूप से घोषित होते ही मंडल से लेकर रेलवे बोर्ड के अधिकारी तक यहां आने लगेंगे।
बांग्लादेश के रेलमंत्री के अनुमानित कार्यक्रम के तहत 30 मई को वो सुबह 11 बजे रायबरेली आएंगे और दोपहर 2 बजे वाराणसी रवाना होंगे। इन दौरान वह लालगंज स्थित माडर्न कोच फैक्टरी (एमसीएफ) का निरीक्षण करने जाएंगे। दोपहर का भोजन भी एमसीएफ में ही करने की बात कही जा रही है। आधिकारिक रूप से कार्यक्रम घोषित न होने से अधिकारिक रूप से कोई भी इस बाबत बोलने को तैयार नहीं है। स्पेशल ट्रेन के जरिए लखनऊ से रायबरेली आने के बाद रेलमंत्री सड़क मार्ग से लालगंज जाएंगे या ट्रेन से, इस बारे में कुछ तय नहीं है। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि किसी वीआईपी के आने को लेकर चर्चा है, लेकिन कार्यक्रम अभी नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें