फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर को बुलाकर शुरू कराई ओपीडी

Wed, 30 Sep 2015 11:09 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. बीरबल, डॉ. एनके सक्सेना, डॉ. शिवकुमार व अन्य चिकित्सकों का गैर जिले के लिए तबादला कर दिया गया है। इनके स्थानांतरण के बाद भी अब तक नए डॉक्टर नहीं आए हैं। तबादले के बाद कुछ डॉक्टर रिलीव हो गए तो कुछ मेडिकल पर चले गए।
विज्ञापन


डॉक्टरों की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से बदहाल हो गई। बुधवार के अंक में ‘अमर उजाला’ ने इस बदहाली को उजागर करते हुए अस्पताल में दवा व डॉक्टर, रोगी परेशान शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया।

इस पर बुधवार सुबह सीएमएस ने डॉ. बीरबल को बुलाकर ओपीडी करने के निर्देश दिए। हालांकि चिकित्सक ने रिलीव करने की बात कही, लेकिन सीएमएस ने अपर निदेशक से भी इस संबंध में बात की और ओपीडी शुरू कराई।
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव का कहना है कि डॉक्टरों की कमी के कारण डॉ. बीरबल को जॉइन कराया गया है। चिकित्सकों की कर्मी के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। अब कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें