फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: घर बैठे करें स्वगणना, 21 तक खुद भरें ऑनलाइन फॉर्म

Fri, 08 May 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के सभागार में ऑनलाइन माध्यम से अपनी स्व-गणना करती डीएम सरनीत कौर ब्रोका।
विज्ञापन
रायबरेली। स्वगणना की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। जिले में कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने स्व गणना करके अभियान को शुरू कराया। दिनभर में 2000 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों व अन्य लोगों ने ऑनलाइन स्वगणना की। परिवार के मुखिया घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन


फॉर्म में पूछे गए 34 सवालों के जवाब देने होंगे। कोई गलत तथ्य न दर्ज करें। इसके लिए कोई भी दस्तावेज अपलोड नहीं करना होगा। ये ध्यान रहे कि परिवार के प्रत्येक सदस्य को फॉर्म नहीं भरना है। परिवार के मुखिया ही फॉर्म में परिजनों की संख्या दर्ज करेंगे। डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि स्वगणना की प्रक्रिया सात से 21 मई तक चलेगी।

इस दौरान परिवार के मुखिया को se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा। उसके बाद 34 सवालों के जवाब भरने होंगे। ये सवाल मकान और परिवार से जुड़े हैं। कोई भी ऐसा सवाल नहीं है जो उलझाऊ हो। इस प्रक्रिया को पूरा करने पर 11 अंकों की एक आईडी मिल जाएगी। जब 22 मई के बाद जनगणना कर्मी घर पहुंचेंगे तो उन्हें यह आईडी देनी होगी। जनगणना कर्मी भरी गई जानकारी का सत्यापन करने के बाद उसे ओके कर देंगे।
विज्ञापन


गलत तथ्य को पांच बार सही करने का मिलेगा मौका

डीएम ने बताया कि ऑनलाइन फॉर्म में यदि कोई त्रुटि हो जाती है तो आवेदक को पांच बार उसे सही करने का मौका मिलेगा। अगर तब भी गलती रह जाती है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। जब जनगणनाकर्मी घर पहुंचेंगे तो उनके जरिये वह जानकारी सही कराई जा सकेगी। जो लोग खुद से फॉर्म नहीं भर पाएंगे उनकी प्रक्रिया जनगणना कर्मी पूरी कराएंगे।
विज्ञापन



एक नजर
- स्वगणना 21 मई तक चलेगी।

- जो जहां, जिस शहर में रह रहा होगा, उसकी गणना वहीं होगी।
- परिवार के मुखिया को ही फॉर्म भरना है, प्रत्येक सदस्य को नहीं।
- 22 मई से 20 जून के बीच जनगणनाकर्मी घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे।
- फरवरी 2027 में जनगणना का दूसरा चरण शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें