फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप और फेसबुक की भ्रामक अफवाहों पर न दें ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अयोध्या से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के संभावित निर्णय सुनाए जाने के मद्देनजर जिले के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी अलर्ट हैं। इसके चलते जिले के थानों में रविवार को पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी वर्गों के साथ बैठक की। सभी से भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया गया। साथ ही व्हाट्सअप और फेसबुक की भ्रामक खबरों पर ध्यान न देने की अपील की।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में आयोजित बैठक में एएसपी शशिशेखर सिंह, एसडीएम सदर शशांक त्रिपाठी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला चाहे जो आए, हम सबका उसका सम्मान करें। सीओ सदर गोपीनाथ सोनी और कोतवाल अतुल सिंह ने कहा कि भाईचारा कायम करे। कोई अराजकता फैलाए तो उसकी सूचना पुलिस को दे। इस दौरान सभी वर्गों के लोग मौजूद रहे।
बछरावां कोतवाली परिसर में आयोजित बैठक में सीओ महराजगंज विनीत सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता फेसबुक व्हाट्सएप पर फैलाई जा रही अफवाहों से सावधान रहें। वह हर तरीके की स्थिति में धैर्य से काम ले। वह आपसी भाईचारा सौहार्द बनाए रखें। कोर्ट के निर्णयों का पालन करना हम सब का नैतिक कर्तव्य है। कोतवाल पंकज तिवारी ने कहा कि हम भाईचारा बनाकर रहना है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष शीवेंद्र सिंह, भगवान कुमार अवस्थी, हरे कृष्ण पांडेय मौजूद रहे। खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक थाना परिसर में आयोजित बैठक में एसओ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि सभी लोग आपसी धार्मिक सौहार्द के साथ रहे। धार्मिक सौहार्द खराब करने वाले अराजकतत्वों की सूचना पुलिस को दें। उनके साथ सख्ती से निबटा जाएगा।
महराजगंज कोतवाली परिसर में आयोजित बैठक में कोतवाल लालचंद्र सरोज ने सभी वर्गों से भाईचारा बनाने की बात कही। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन साहू, सुनील मौर्य, राजू खां मौजूद रहे। सतांव प्रतिनिधि के मुताबिक गुरुबख्शगंज थाना परिसर में बैठक में थानेदार राकेश सिंह ने क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों, सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रभावशाली लोगों से भाईचारा बनाने का आह्वान किया।
सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक थाना परिसर में आयोजित बैठक में एसओ राकेश सिंह ने अयोध्या से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले को देखते हुए सभी वर्गों से भाईचारा बनाते हुए रहने का आह्वान किया। इस मौके पर डॉ. रमेश यादव, देवेश साहू, भीम सिंह मौजूद रहे। परशदेपुर प्रतिनिधि के मुताबिक चौकी परिसर में डीह एसओ अनिल सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।
इसमें सभी वर्गों से शांति व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया। भाईचारा बनाने की बात कही। चौकी इंचार्ज ब्रजपाल सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह, वंश बहादुर सिंह मौजूद रहे। गदागंज प्रतिनिधि के मुताबिक थाना परिसर में आयोजित बैठक में सीओ डलमऊ आरपी शाही, नायब तहसीलदार विनोद कुमार चौधरी ने बाराबफात, कार्तिक पूर्णिमा और सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले को देखते हुए सभी लोग भाईचारा बनाए रखने की बात कही।
डीह प्रतिनिधि के मुताबिक डीह थाने में हुई बैठक में उप जिलाधिकारी सलोन आशीष सिंह ने कहा कि धारा 144 लागू कर दी गई है और इसका सभी लोग पालन करें। अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि व्हाट्सएप में ज्यादातर भ्रामक वह अफवाहें फैलाई जाती हैं। थानेदार अनिल सिंह ने कहा कि कोई घटना होने पर 100 नंबर की जगह 112 डायल करें।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोंदवारा की प्रधानाचार्य स्नेह लता सिंह ने विद्यालय में अराजक तत्वों के आने की शिकायत की। इस बार थानेदार ने तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में प्रधान संघ अध्यक्ष रंजीत सिंह ने सभी ग्राम प्रधानों शिक्षकों सहित सभी लोगों से गांव में आपसी सौहार्द बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें