रायबरेली। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बुधवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। फायर एग्जिट गेट पर ताला बंद मिलने व उपस्थित पंजिका देर से देने पर संबंधितों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने तत्काल ताला खुलवाने के आदेश दिए।
निरीक्षण के दौरान डेंटल चिकित्सक ने ओपीडी में 50 मरीजों को देख चुके थे, जबकि अन्य चिकित्सकों की ओपीडी में मरीज कम देखा गया। इसके अलावा टीकाकरण की रफ्तार भी धीमी मिलने पर तेजी लाने के निर्देश दिए।
कुछ ओपीडी में चिकित्सकों उपस्थित न होने व महिला मरीज के परेशान होने पर डीएम ने सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव को कड़े निर्देश दिए। जीवन रक्षक दवाओं आदि स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाए।
डीएम ने मरीजों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता को परखा। किचेन में आलू, कद्दू की सब्जी, अरहर की दाल व रोटी आदि बन रही थी। किचन में बनाए जा रहे भोजन के बारे में जानकारी लेने पर उपस्थित कार्यदायी संस्था को देर तक खाना बनाए जाने पर चेताया कि मरीजों को भोजन समय व गुणवत्तापरक मिला चाहिए। डीएम ने पीडियाट्रिक, पोस्ट ऑपरेटिव कक्ष, डेंटल कक्ष आदि कक्षों का निरीक्षण भी किया।