रायबरेली। दिवाली को लेकर नगर पालिका की ओर से भी तैयारी कर ली गई है। ईओ डॉ. आशीष कुमार सिंह ने बताया कि शहर के सभी 34 वार्डों में त्योहार पर 24 घंटे पानी की आपूर्ति की जाएगी। साथ ही कैनाल रोड स्थित पालिका के जलकल कार्यालय स्थित पानी से भरे टैंकर उपलब्ध रहेंगे।
कहीं पर कोई पानी के किल्लत की सूचना मिलेगी तो उसे तत्काल पहुंचाया जाएगा। फायर विभाग की टीम को भी यदि आपातकाल में पानी की जरूरत पड़ी तो तत्काल मौके पर पानी भरे टैंकर पहुंचाए जाएंगे।
शहर को साफ सुथरा रखने के लिए सफाई कर्मियों को लगाया गया है। साथ ही यदि कहीं पर गंदगी फैली है तो उसके लिए 24 घंटे मोबाइल वैन की व्यवस्था शुरू कराई गई है। लोगों की सूचना पर वैन पहुंचकर साफ-सफाई का कार्य करेगी।
आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें फोन
डीएम 9454417559
एसपी 9454400302
एएसपी 9454401108
सीओ सदर 9454401513
अग्निशमन विभाग 7355272063
ईओ, नगर पालिका 7376287883
सीएमएस, जिला अस्पताल 8005192796