फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली महोत्सव आज से, खरीदारी के साथ गरीबों को मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पहली बार दीपावली महोत्सव के तहत 28 अक्तूबर से जीआईसी मैदान पर मेला लगेगा। मेले में करीब 50 स्टाल लगाए गए हैं। झूले भी लग गए हैं। डूडा की ओर से शहरी गरीबों को लाभान्वित करने के लिए कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

स्ट्रीट वेंडरों के ऋण स्वीकृत किए जाने के साथ ही बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए भी विभिन्न कंपनियों के स्टाल लगाए गए हैं।
बुधवार शाम नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. आशीष सिंह ने जीआईसी मैदान पहुंचकर तैयारियाें का जायजा लिया। मेला 28, 29 व 30 अक्तूबर को होगा। 3 व 4 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
तीन दिन के लिए लगने वाले मेले में रोजमर्रा की वस्तुएं उपलब्ध होंगी। झूले के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। मेले में डूडा की ओर से 200 पटरी दुकानदारों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। 10 लाख रुपये तक के रोजगार की स्थापना के लिए 56 लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन

मेले में बेरोजगार गरीब युवकों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार दिलाया जाएगा। इसके लिए विभिन्न कंपनियों को बुलाया गया है। एडीएम (प्रशासन) अमित कुमार ने बताया कि मेले में झूले, फूड स्टाल के साथ ही शहरी गरीबों को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए कार्यक्रम होंगे।
मेले में स्ट्रीट वेंडरों को सामग्री बिक्री करने के लिए समुचित स्थान दिया गया है। मेला 28 से 30 अक्तूबर तक चलेगा। 3 व 4 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें