रायबरेली। लालगंज कोतवाली पुलिस ने सोमवार को जिले के टॉपटेन अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि लालगंज कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि जिले का टॉपटेन अपराधी केशव सिंह उर्फ गोरिंदें निवासी रणगांव किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है।
इस पर इंस्पेक्टर ने पुलिस टीम के साथ तौधकपुर मोड़ के पास से केशव सिंह को दबोच लिया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए टॉपटेन अपराधी के खिलाफ 22 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसका एचएस नंबर 81 ए है। उन्होंने बताया कि टॉपटेन अपराधी की संपत्ति के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। इसके पास से 315 बोर का तमंचा बरामद किया गया है।