फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभात साहू सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी

Mon, 14 Dec 2015 11:29 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उनकी पत्नी सरला साहू लगातार दो बार से नगर पंचायत महराजगंज की अध्यक्ष चुनी जा रही हैं। उनका कद ही था कि पहली बार ही जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भारी मतों से जीत लिया।
विज्ञापन


उन्होंने निर्वतमान जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन सिंह को चुनाव हराया। वह सपा से बछरावां विधानसभा क्षेत्र से कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

15 साल के राजनीतिक अच्छे कैरियर का प्रतिफल ही रहा कि सपा ने अब उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया है।

वह राइस मिल मालिक, दवा के थोक एवं फुटकर विक्रेता होने के साथ बर्फ की फैक्ट्री के मालिक है। राजनीति से हटकर भी वह गरीबों की मदद करने में पीछे नहीं रहते।

शादी-विवाह कार्यक्रमों में गरीबों की मदद करते हैं। उनकी पत्नी सरला साहू 2007 में नगर पंचायत अध्यक्ष बनी। 2012 में फिर उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पिता समाजसेवी हैं। आम जनता के बीच प्रभात साहू की अच्छी पैठ मानी जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें