फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुटों के बीच खून खराबा, प्रधान प्रतिनिधि समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में खेत में पानी लगाने को लेकर बुधवार सुबह दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और फावड़े चले।
विज्ञापन

एक पक्ष से प्रधान प्रतिनिधि समेत चार लोग घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से एक वृद्ध को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी सलोन पहुंचाया, जहां से दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सलोन के बहादुरपुर मजरे अतरथरिया महिला ग्राम प्रधान लक्ष्मी साहू और उनके पति मेवासाहू बुधवार सुबह अपने खेत में पानी लगाए थे। दूसरे पक्ष से मथुरा प्रसाद, राम प्रसाद, रामगोपाल ने पानी काट दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि विपक्षियों ने एकराय होकर पहले प्रधान प्रतिनिधि पर फावडे़ से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचीं ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी बेटे अनुज और अर्जुन को जमकर मारापीटा।
विज्ञापन

इस दौरान दूसरे पक्ष से रामगोपाल को गंभीर चोटें आईं। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि बहादुर अतरथरिया ग्राम प्रधान और उनके विपक्षियों से मारपीट हुई है।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और उसके बेटे अनुज को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एक तरफ से प्रधान पुत्र अनुज ने चार लोग और दूसरे पक्ष से रामगोपाल ने चार लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें