फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्व ने मंदिर में खोदा गड्ढा, पुलिस ने संभाली स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। सिरसिरा में सई नदी स्थित प्राचीन मंदिर में शनिवार रात कुछ लोगों ने शरारत में एक फिट गहरा गड्ढा खोद दिया।
विज्ञापन

रविवार सुबह जब गांव के कुछ लोग पूजा करने पहुंचे तो उन्हें जानकारी हुई। आननफानन सूचना सलोन पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जन सहयोग से मंदिर परिसर में पक्का फर्श बनवाई।
सई नदी किनारे अति प्राचीन एक मंदिर है। शनिवार रात किसी शरारती तत्व ने मंदिर में एक फुट तक खोदाई कर दी। तड़के जब ग्रामीण पूजा करने पहुंचे मंदिर का नजारा देखकर दंग रह गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन लोगों ने घटना से अनभिज्ञता जताई। कोतवाल ने बताया कि मंदिर परिसर में जन सहयोग से फर्श बनवा दी गई। मामले की जांच करहिया चौकी इंचार्ज को दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें