फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी खनन का वीडियो बना रहे युवक को धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात मिट्टी खनन का वीडियो बना रहे एक युवक की पिटाई कर दी गई। दोबारा खनन वाले स्थान पर दिखने पर जानमाल की धमकी दी गई।
विज्ञापन

पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देने के साथ ही डीएम-एसपी को भी पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है। सीओ डलमऊ अशोक सिंह ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
सान्हूं कुआं के पास जेसीबी के जरिये सोमवार रात मिट्टी खनन किया जा रहा था। जोगमगदीपुर गांव निवासी मोनू सिंह मौके पर पहुंचकर मिट्टी खनन का वीडियो बनाने लगा।
विज्ञापन

यह देख खनन करा रहे लोगों ने युुवक को पकड़ा और उसकी जमकर धुनाई कर दी। पीड़ित का कहना है कि मामले की कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
उधर, सीओ डलमऊ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अवैध मिट्टी खनन कर रहे तीन लोगों ने एक युवक को मारा पीटा है, जिसकी शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें