फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला मंडी पुल के पास लाठी-डंडों से हमला, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर क्षेत्र के गल्ला मंडी स्थित पुल पर गुरुवार को लाठी-डंडे से हमला बोलकर तीन लोगों को घायल कर दिया गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गल्ला मंडी निवासी रितिक सोनकर और अनिकेत सोनकर के बीच होली के दिन डिडौली स्थित एक होटल में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी को लेकर रंजिश चल रही थी।
सुबह गल्ला मंडी स्थित पुल के पास दोनों पक्षों के बीच फिर कहासुनी हो गई। लाठी-डंडे से हमला बोलकर अनिकेत सोनकर, अनिल मौर्या, अंकित को घायल कर दिया गया। हमलावर रितिक अन्य लोगों के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन

जहानाबाद चौकी प्रभारी प्रकाश पांडेय ने पहुंचकर घटना की जांच की। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाल अतुल सिंह का कहना है कि रितिक सोनकर और अनिकेत सोनकर के बीच विवाद हुआ था। रितिक आदि ने हमला बोलकर मारपीट की है। तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें