फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीनशाह गौरा ने सरेनी को 40 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के बैसवारा इंटर कॉलेज खेल मैदान में रविवार को बेसिक टीचर प्रीमियर क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग ब्लाकों की कुल छह टीमों ने प्रतिभाग किया। क्रिकेट लीग का शुभारंभ रामकिशोर त्रिवेदी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

क्रिकेट लीग का उद्घाटन मैच गौरा ब्लॉक और खीरों के मध्य खेला गया। इसमें गौरा की टीम विजेता रही। दूसरा मैच महाराजगंज ब्लॉक और दीनशाह गौरा के मध्य खेला गया जिसमें दीन शाह गौरा के खिलाड़ियों ने छह विकेट से जीत हासिल की। लालगंज और सरेनी के मध्य खेले गए तीसरे मैच में सरेनी की टीम विजेता रही जबकि फाइनल मैच दीनशाह गौरा और सरेनी के बीच खेला गया।
सरेनी की टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गौरा टीम के खिलाड़ी हैदर ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। इससे टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में कुल 127 रन बनाए। जवाब में उतरी सरेनी की टीम 12 ओवरों में महज 87 रन ही बना सकी। इस तरह फाइनल मैच में गौरा ब्लॉक की टीम ने 40 रनों से जीत हासिल की। बल्लेबाज हैदर ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे जबकि गौरा टीम के ही पंकज को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का खिताब हासिल हुआ।
विज्ञापन

समाजसेवी सुधा द्विवेदी ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन आशीष प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान विश्वास बहादुर, गिरीश पांडेय, भूपेंद्र सिंह, अजय चौधरी, अनुभव मिश्रा, राजेश फौजी व सुरेश आचार्य सहित तमाम खिलाड़ी और दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें