फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद नवजात की मौत, प्रसूता रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला महिला अस्पताल में सोमवार रात प्रसव के लिए महिला को लाया गया। आरोप है कि ऑपरेशन में लापरवाही करने के कारण नवजात की मौत हो गई। प्रसूता की हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

परिवारीजनों ने अस्पताल में रात में ही हंगामा करके रुपये न देने पर ऑपरेशन में लापरवाही करने का आरोप लगाया। मिल एरिया थाना क्षेत्र के पूरे महाबल का पुरवा मजरे अमावां निवासी प्रीती पत्नी रविकांत पांडेय को जिला महिला अस्पताल में प्रसव के लिए सोमवार रात लाया गया था।
पति का आरोप है कि रात में डॉक्टर व नर्स ने रुपये की मांग की थी। रुपये न देने पर ऑपरेशन के बाद नवजात की मौत हो गई। प्रसूता की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें