फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में ईंट-भट्ठा श्रमिक की मौत, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध हालात में एक ईंट-भट्ठा श्रमिक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसके चेहरे पर चोट के भी निशान थे।
विज्ञापन

इससे श्रमिक की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल के पास से शराब के खाली पाउच भी मिले। इससे कयास लगाया जा रहा था कि उसने शराब भी पी रखी थी। सूूचना पर कार्यवाहक थानेदार जितेंद्र सिंह ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की।
भदोखर के बेलाटेकई गांव निवासी रोहित (28) पुत्र रामविलास कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक ईंट-भट्ठा पर मजदूरी करने गया था। दो दिन पहले वह भिंड से घर के लिए निकला था।
विज्ञापन

दीनशाहगौरा-उतरपारा मार्ग पर हंसा का पुरवा गांव के पास सड़क किनारे गुरुवार सुबह रोहित का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने पहुंचकर पड़ताल की।
इस दौरान श्रमिक के चेहरे पर चोट के निशान थे, जबकि खून लगा हुआ था। ऐसे में युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल के पास से शराब के खाली पाउच भी मिले।
भिंड में रिक्शा चालक से हुई थी मारपीट
बताया जा रहा है कि भिंड में घर चलने के दौरान वहां पर एक रिक्शा चालक और मृतक के बीच विवाद हो गया था। स्थानीय होने के नाते रिक्शा चालक ने लोगों को बुला लिया था। इस पर लोगों ने ईंट-भट्ठा श्रमिक की पिटाई कर दी थी। आशंका जताई जा रही है कि श्रमिक के चेहरे पर जो चोट के निशान थे, वह पिटाई किए जाने से थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें