फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखा छूते ही किशोर को लगा करंट, तड़पकर दम तोड़ दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के रायपुर टप्पा हवेली गांव में कमरे में चल रहे पंखे को घुमाते समय करंट की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हालांकि परिवारीजन उसे सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी निवासी राधेश्याम ने बताया कि उसका 15 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार गुरुवार को घर में चबूतरे पर मिट्टी डाल रहा था। काम पूरा करने के बाद वह कमरे में चल रहे पंखे को अपनी तरफ घुमा रहा था।
इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर जमीन पर गिर पड़ा और पंखा भी किशोर के ऊपर गिर गया। कोतवाली प्रभारी डलमऊ राजेश सिंह ने बताया कि परिवारीजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते हुए शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन

दूसरी घटना में कोतवाली क्षेत्र के पूरे भोला गांव में सीमा पत्नी सुरेश कुमार जमीन पर गिरे पंखे को उठाते समय करंट की चपेट में आकर झुलस गई। उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें