फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एनजीटी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से तलब की रिपोर्ट

Fri, 11 Jul 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने विचाराधीन याचिका के मामले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से रिपोर्ट तलब की है। बृहस्पतिवार को वर्चुअल बैठक हुई। गंगा एवं उसकी सहायक नदियों में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर एनजीटी में सी. मेहता बनाम भारत संघ एवं अन्य के संबंध में मामला चल रहा है।
विज्ञापन


पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन अनुभाग के विशेष सचिव ने याचिका से जुड़ी जानकारी ली। गंगा व उसकी सहायक नदियों में गिरने वाले प्रदूषित नालों की पहचान, उनके प्रदूषण स्तर की जांच व इन नालों को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ने के प्रबंधन से संबंधित जानकारियां लीं। बैठक में जिला परियोजना अधिकारी संजय कुमार व जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति ने बताया कि जल निगम शहरी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व नगर पालिका परिषद से जानकारी लेकर जल्द ही रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें