फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: भोले बाबा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

Tue, 25 Aug 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
सर्वेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक व पूजा अर्चना करते शिवभक्त। 
विज्ञापन
रायबरेली। सावन के आखिरी सोमवार को मंदिरों व शिवालयों में भोर से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर हर महादेव के साथ लोगों ने जलाभिषेक किया। शहर के चंदापुर स्थित जगमोहनेश्वर महादेव मंदिर, आचार्य द्विवेदी नगर के सर्वेश्वर महादेव, शिवाजी नगर स्थित महामृत्युंजय शिव मंदिर, इंदिरा के महाकालेश्वर, डिग्री कॉलेज स्थित पहलवान वीर बाबा शिव मंदिर, सैदनपुर गांव स्थित श्री जमुनेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए लोगों की कतार लगी रही।
विज्ञापन


आचार्य द्विवेदी नगर स्थित सर्वेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी अक्षत तिवारी ने बताया कि शाम को आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। सरेनी के शिवपुरी, गेंगासो, रालपुर घाटों में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। गेंगासो, संगठादेवी, मुंडमालेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। कार्यवाहक कोतवाल सुधीर पांडेय ने बताया कि सभी घाटों में सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। हरचंदपुर के लालूपुर खास स्थित आस्तिक देव मंदिर में भक्त उमड़े।

सई नदी के किनारे स्थित मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचे। स्नान करने के बाद मंदिर में पूजा अर्चना की। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी की गई। मंदिर के पुजारी अमित तिवारी, हरिहर द्विवेदी ने पूजा-अर्चना कराई। लालगंज के ऐहार स्थित बाल्हेश्वर धाम में सुबह से लोगों की भीड़ जुटी। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरित किया।

सर्वेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक व पूजा अर्चना करते शिवभक्त। 

सर्वेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक व पूजा अर्चना करते शिवभक्त। 

सर्वेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक व पूजा अर्चना करते शिवभक्त। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें