फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: राना बेनी माधव की जयंती पर शौर्य और आदर्शों को किया याद

Tue, 25 Aug 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
राणा बेनी माधव बख्श सिंह की अश्वारोही प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उनकी जयंती मनाते समिति के लोग।
विज्ञापन
लालगंज। राना बेनीमाधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती सोमवार को मनाई गई। राणा बेनी माधव स्मारक समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत राणा की अश्वारोही प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि से हुई। विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि राना बेनीमाधव का युद्ध कौशल अद्भुत था। उनकी छापामार युद्ध शैली ने अंग्रेजों को लंबे समय तक परेशान रखा।
विज्ञापन


अंग्रेज पूरे भारत पर शासन करने का सपना देख रहे थे, लेकिन राणा जैसे वीरों के संघर्ष ने उनके सामने बड़ी चुनौती खड़ी की। पूर्व प्राचार्य बैसवारा पीजी कॉलेज अरुण कुमार सिंह ने राणा बेनी माधव को बैसवारा का गौरव बताया। नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने कहा कि राणा बेनी माधव ने करीब 18 महीने तक पूरे अवध क्षेत्र को अंग्रेजों से मुक्त रखा। प्रतिमा स्थापित कराने में योगदान देने वाले समाजसेवी रमेश सिंह को समिति की ओर से राणा सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में लायक सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन आशीष प्रताप सिंह ने किया। अतिथियों का स्वागत विश्वास बहादुर सिंह ने किया। इस मौके पर दीप प्रकाश शुक्ला, राजेश सिंह फौजी, सुशील शुक्ला, नरेंद्र बहादुर सिंह, सुरेश सिंह आचार्य, अनंत विजय सिंह, यतीन सिंह, रामप्रताप सिंह, भीमदेव सिंह, राकेश सिंह, कैप्टन आरबी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन



छात्रा को मेधा सम्मान से नवाजा
नसीराबाद। छतोह क्षेत्र के सावित्री बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा सेजल यादव को मेधा सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर नायक राणा बेनीमाधव सिंह की 222वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में दिया गया। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने सेजल को गजाधर सिंह मेधा सम्मान के रूप में 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की।

इस उपलब्धि से छात्रा और विद्यालय परिवार में खुशी है। शिक्षकों और परिजनों ने सेजल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधक अभिषेक विक्रम सिंह, प्रधानाचार्य दीपिका तिवारी, रामबरन तिवारी, अरुण कुमार सिंह, सुभाष चंद्र शुक्ल ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें