फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: अखिलेश के पोस्टर पर डिप्टी सीएम ने किया कटाक्ष

Fri, 25 Sep 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रतापुर चौराहा के पास बारिश में स्कूटी से बच्चे को लेकर जाती महिला।
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में अखिलेश यादव का श्रीकृष्ण रूप में पोस्टर सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। यह पोस्टर प्रदेश सचिव युवजन सभा पं विश्वास दुबे ने लगवाया है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने एक्स हैंडल पर इस पोस्टर को लेकर पोस्ट किया है।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने शाम को पोस्ट करते हुए लिखा कि यह केवल एक पोस्टर नहीं है, बल्कि एक बड़ी वैचारिक विडंबना को सामने लाता है। भगवान श्रीकृष्ण करोड़ों भारतियों की आस्था, धर्म-नीति और सत्य के प्रतीक हैं। श्रीकृष्ण जी का जीवन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, धर्म की स्थापना और कर्तव्य का संदेश देता है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि भगवान के स्वरूप को अपनाने से पहले क्या उनके आदर्शों को भी अपनाया जा रहा है। यही सवाल जनता को तय करना है।


अखिलेश ने नेताओं के घर जाकर की मुलाकात
रायबरेली। अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को लखनऊ लौटने से पहले शहर में कई नेताओं के घर जाकर उनके मुलाकात की और हालचाल जाना। जीआईसी ग्राउंड में हुई जनसभा के बाद शाम लगभग 7:15 बजे हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी के आवास पहुंचे, जहां करीब आधे घंटे तक रुके। इसके बाद सपा मुखिया ने पट्टी विधायक राम सिंह पटेल से कैनाल रोड स्थित आवास में मुलाकात की।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष इं. वीरेंद्र यादव के जेल रोड स्थित आवास में भी सपा मुखिया करीब 20 मिनट रुके। यहां पर काफी संख्या में नेता और कार्यकर्ता जुटे, जिनसे व्यक्तिगत रूप से सपा मुखिया ने बातचीत कर उनका हालचाल जाना। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि लखनऊ लौटते समय अखिलेश यादव रतापुर चौराहे के निकट सुरेश यादव के घर भी पहुंचे, जहां कुछ देर रुकने के बाद लखनऊ लौट गए।

रतापुर चौराहा के पास बारिश में स्कूटी से बच्चे को लेकर जाती महिला।

रतापुर चौराहा के पास बारिश में स्कूटी से बच्चे को लेकर जाती महिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें