डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम बेकाबू वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सोडासी गांव निवासी रामलाल निर्मल (55) डलमऊ कस्बे में लांड्री की दुकान खोले था। शनिवार शाम दुकान बंद करके वह साइकिल से वह घर जा रहा था। आफताब नगर के पास तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने बताया की तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)