लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड पर चांदा गांव के निकट गुरुवार को एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
अजीतपुर गांव निवासी पारस सिंह (67) किसी काम से बाजार आया था। वापस गांव जाते समय करीब एक बजे चांदा गांव के निकट एक कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों को मदद से उसे सीएचसी लाया गया जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। परिवारीजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है।