फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को तालाब में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिवारीजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस तालाब में डूबने से युवक की मौत कह रही है।
विज्ञापन

मिल एरिया थाना क्षेत्र के बूढनपुर गांव निवासी अमरेश (22) पुत्र रामकिशन 15 दिन पहले घर से लापता हो गया था। खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया था। सुबह तालाब में अमरेश का शव मिलने से हड़कंप मच गया। थानेदार राकेश सिंह ने पहुंचकर घटना की जांच की।
पिता रामकिशन और मां राजवती का कहना है कि उसके बेटे की हत्या करके शव को तालाब में फेंका गया है। बेटे की मौत से माता-पिता के आंसू नहीं थम रहे हैं। थानेदार का कहना है कि वैसे तो तालाब में डूबने से युवक की मौत की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें